जबलपुर. स्थानीय ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय असीम चन्सोरिया स्मृति सुपर सीनियर लीग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला आज 16 जनवरी शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर एवं पुलिस क्लब जबलपुर के मध्य खेला गया.
अत्यंत रोमांचक मुकाबले में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की टीम ने पुलिस क्लब जबलपुर को 1-0 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. रेलवे टीम की ओर से रितेश रजक ने निर्णायक गोल कर टीम को विजय दिलाई. मैच की शुरुआत से ही रेलवे टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा. पुलिस क्लब की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, किंतु रेलवे की सटीक रणनीति, बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस के सामने वे बराबरी नहीं कर सके.
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर टीम में संतोष रजक, सोनू रजक, राजा बर्मन, रितेश रजक, नीलेश पिल्ले, आकाश बाबू, चेतन, सुजीत, दीपक, ओम रजक, सुब्राता मुर्मू एवं शामिल रहे. टीम के कोच अविनाश थापा एवं मैनेजर नवीन तोमर रहे.
टीम की इस शानदार उपलब्धि एवं फाइनल में प्रवेश पर पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, कुशाल सिंह (अध्यक्ष, पमरे खेलकूद संघ), श्री जी. पी. शिव नारायण (महासचिव), कमल कुमार तलरेजा (मंडल रेल प्रबंधक), मधुर वर्मा (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) सहित राजीव खरब (निरीक्षक, आरपीएफ), आरिफ अली, गजेन्द्र सिंह मेहरोलिया, हसन अली, कल्याण दास, रामपाल रजक, राजेन्द्र पिल्ले, असद खान, मितेन्द्र कुमार, नवीन उपाध्याय, असलम अली, आनंद पटेल, प्रवीण उपाध्याय, रेल कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को हार्दिक बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

