अंक ज्योतिष के अनुसार जानें 7 फरवरी, 2026 तक का साप्ताहिक भविष्य

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें 7 फरवरी, 2026 तक का साप्ताहिक भविष्य

प्रेषित समय :22:46:57 PM / Sat, Jan 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है. मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है. आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है. मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा. 
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है. इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं.

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अधिक व्यवस्थित होते हैं और पेशेवर दृष्टिकोण रखते हैं जिससे इन्हें जीवन में सफलता पाने में मदद मिलती है. इस सप्ताह आप आध्यात्मिक यात्राएं कर सकते हैं जो कि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी. ये जातक पेशेवर तरीके से काम कर सकते हैं. बड़े लक्ष्य निर्धारित करना इनकी प्राथमिकता हो सकती है.

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच में संबंध अच्छे रहेंगे क्योंकि आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत और आपसी तालमेल देखने को मिलेगा. इससे आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान दिख सकती है. आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार रहने वाले हैं. आप एक सार्थक रिश्ता बनाते हुए अच्छे संबंधों के मानकों को अपनाने का प्रयास कर सकते हैं.

शिक्षा: इस समय छात्र अपनी पढ़ाई को और ज्यादा बेहतर करने के लिए पेशेवर तरीके से कुछ सकारात्मक कदम उठा सकते हैं. आप अच्छे से पूरे फोकस और जोश एवं उत्साह के साथ पढ़ाई कर पाएंगे जिससे आपको अधिक सफलता मिलने की संभावना है. आप शिक्षा को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं.

पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं. अगर आप पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. आप काम को लेकर अच्छे मानक स्थापित करने में सक्षम हो सकते हैं. आपको विदेश से भी नए अवसर मिलने के आसार हैं. यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अधिक मुनाफा कमाने और दूसरों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनने में समर्थ हो सकते हैं.

सेहत: इस सप्ताह आप आनंद और उत्साह से भरपूर नज़र आएंगे. इस तरह की चीज़ों से आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है. साहस और दृढ़ संकल्प से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है. आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे.

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ भास्कराय नमः’ का जाप करें.

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले जातकों का चंचल स्वभाव हो सकता है और इस सप्ताह इन जातकों को निर्णय लेने में कंफ्यूज़न हो सकती है. इन्हें समुद्र के रास्ते अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है. ये लोग भावुक हो सकते हैं.

प्रेम जीवन: आपके और आपके जीवनसाथी के बीच में बहस होने की आशंका है. अपने रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ सामंजस्य बिठाने की जरूरत है.

शिक्षा: आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इस समय आपकी एकाग्रता में कमी आने की आशंका है. ऐसे में आप पेशेवर तरीके और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें. आप शिक्षा के मामले में आगे की योजना बनाकर चलें और पढ़ाई को लेकर सचेत रहें. अगर आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि इंजीनियरिंग, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को शांत रहने और सफलता प्राप्त करने की आवश्यकता है. आप पेशेवर तरीके से काम कर सकते हैं और आपका व्यवहार उत्कृष्ट हो सकता है. यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आपको अपने प्रतिद्वंदियों से खतरा हो सकता है और उनसे प्रतिस्पर्धा देखनी पड़ सकती है. इस तरह आपको नुकसान होने का डर है.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 2 वाले जातकों को तेज जुकाम और खांसी होने की आशंका है. इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से इस तरह की स्वास्थ्य बाधाएं आ सकती हैं.

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें.

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं जिससे इनके हितों को बढ़ावा मिलेगा. इनके अंदर आध्यात्मिक प्रवृत्ति अधिक देखी जा सकती है. इस सप्ताह आप अधिक खुले विचार रख सकते हैं जिससे आपकी रुचियों को बढ़ावा मिलेगा.

प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक रोमांटिक भावनाएं दिखा सकते हैं. आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे जिससे आपसी समझ विकसित होगी.

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में छात्रों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. आप गुणवत्ता के साथ-साथ पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे.

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है जिससे उन्हें प्रसन्नता मिलेगी. यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप कोई अन्य व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जिससे आपको उच्च स्तर का मुनाफा होने के योग हैं.

स्वास्थ्य: इस समय आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहने वाली है. इससे आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा. इस उत्साह के कारण आपकी सेहत सकारात्मक रहेगी.

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ गुरुवे नमः’ का जाप करें.

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक जुनून से भरे हो सकते हैं. अगर ये एक बार कुछ ठान लें, तो फिर उस पर अडिग रहते हैं और आसानी से अपना मन या विचार नहीं बदलते.

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में असमर्थ हो सकते हैं. आप दोनों के बीच अनावश्यक कारणों से विवाद होने की आशंका है. इसकी वजह से आपके रिश्ते से खुशियां गायब रह सकती हैं जो रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक है.

शिक्षा: इस समय छात्र अधिक अंक और लाभ प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं क्योंकि आपको अपने भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. आप अधिक अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं.

पेशेवर जीवन: आप अपनी नौकरी को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं और उच्च प्रगति एवं अवसरों के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं. वहीं व्यवसायियों को अपने प्रतिद्वंदियों से दबाव के रूप में अधिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.

सेहत: इस सप्ताह आपको पाचन से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है. असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है.

उपाय: आप मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ-हवन करें.

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 वाले जातकों को इस सप्ताह सफलता मिलने की उम्मीद है. ये अपने द्वारा निर्धारित किए गए नए लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं. इनके अंदर अधिक कलात्मक कौशल हो सकता है.

प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है. आपके लिए इस सप्ताह प्यार के फूल खिल सकते हैं और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. इस प्यार की वजह से आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा.

शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई के मामले में अपने कौशल को साबित करने में सक्षम हो सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी. ये महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और काम में अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं. वहीं व्यापारी खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में पेश कर सकते हैं.

सेहत: आप अपनी फिटनेस बनाए रखने में सक्षम रहेंगे. ऐसा आपके दृढ़ संकल्प और उत्साह की वजह से हो सकता है. आपके अंदर अधिक सेंस ऑफ़ ह्यूमर देखने को मिलेगा जिससे आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी.

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करें.

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों को रचनात्मकता, कलात्मक कार्यों और अन्य चीज़ों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं. ये जातक अधिक हंसमुख स्वभाव के हो सकते हैं.

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने रिश्ते में अपनी स्थिति को स्पष्ट कर पाएंगे और अपने पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता का आनंद ले पाएंगे. आपका व्यवहार सहज होगा.

शिक्षा: आप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं. ये सब आपके पेशेवर दृष्टिकोण की वजह से संभव होगा.

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. आप अपने काम से जिस लाभ की अपेक्षा करते हैं, उसका आनंद ले पाएंगे. अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आप एक मजबूत दावेदार और प्रतिस्पर्धी बनने की ओर बढ़ सकते हैं और बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

सेहत: यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा. आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आप अपनी शारीरिक फिटनेस को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे.

उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नमः’ का जाप करें.

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 वाले लोग अपने रोज़मर्रा के कामों में आध्यात्मिक प्रवृत्ति रख सकते हैं और अपने विकास के लिए इन गुणों को आगे बढ़ा सकते हैं. इनका भौतिक प्रवृत्तियों से मन उठ सकता है और ध्यान भक्ति में अधिक रहेगा. ये जातक आध्यात्मिक कार्यों में अधिक यात्राएं कर सकते हैं और इससे लाभ मिलने की संभावना है.

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक संतुष्ट नहीं रह पाएंगे. आप अपने साथी को अपना नरम स्वभाव दिखाने में विफल हो सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है. रिश्ते को मजबूत करने के लिए आपको तालमेल बिठाने की जरूरत है.

शिक्षा: छात्रों को प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि इंजीनियरिंग और मेडिसिन आदि की पढ़ाई से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अच्छे परिणाम नहीं मिलने के संकेत हैं. पढ़ाई में सफलता पाने के लिए थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है.

पेशेवर जीवन: काम में आत्मविश्वास की कमी की वजह से आपकी नौकरी में रुचि कम हो सकती है. ऐसे में आपसे काम में गलतियां होने की आशंका है. व्यापारियों को कम मुनाफा होने के संकेत हैं.

सेहत: इस सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों को सनबर्न और त्वचा पर खुजली आदि की शिकायत हो सकती है. चिकित्सकीय उपचार न लेने और सेहत पर ध्यान न देने की वजह से ऐसा हो सकता है.

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ केतवे नमः’ मंत्र का जाप करें.

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक अपने काम के प्रति अधिक समर्पित रहते हैं और अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. इनके कंधों पर अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं जिससे पूरा ध्यान केवल काम पर रहेगा.

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध नहीं रह पाएंगे. आपसी तालमेल खराब हो सकता है जिससे रिश्ता कमजोर होने का डर है.

शिक्षा: छात्रों के लिए पढ़ाई याद रखना मुश्किल हो सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में असमर्थ रह सकते हैं. बड़े निर्णय लेने में सफलता पाने के लिए पूरी तरह ध्यान केंद्रित न कर पाने का डर है.

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से निपटना पड़ सकता है. सहकर्मियों की ओर से छिपी समस्याओं और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है जिससे छवि खराब हो सकती है. व्यवसायियों को मुनाफा कमाने के लिए रणनीतियों को बदलने की जरूरत है.

सेहत: एलर्जी और कमजोर इम्यूनिटी के कारण त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसका असर सेहत पर पड़ सकता है.

उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ दुर्गाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक अपने काम को अधिक पेशेवर तरीके से पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हो सकते हैं. इन्हें यात्रा और घूमने-फिरने में आनंद आता है. वे उच्च सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं. वहीं ये लोग अधिक आक्रामक व्यवहार के हो सकते हैं.

प्रेम जीवन: आप सरल स्वभाव के कारण इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रख सकते हैं. रिश्ता मजबूत रहेगा और आप अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे.

शिक्षा: छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं.

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्नति कर सकते हैं. अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम कर सकते हैं और प्रमोशन मिलने की संभावना है. व्यवसाय में अधिक मुनाफा कमाने और प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देने में सक्षम होंगे.

सेहत: असीम जोश और उत्साह से सेहत अच्छी रहेगी. शारीरिक फिटनेस मजबूत रहने की वजह से स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा.

उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.

भोज दत्त शर्मा , वैदिक ज्योतिष
Astrology By Bhoj Sharma

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-