गुजरात में एमपी के 3 लोगों की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सड़क पर फैल गए शव, 4 गंभीर

गुजरात में एमपी के 3 लोगों की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सड़क पर फैल गए शव, 4 गंभीर

प्रेषित समय :11:36:58 AM / Sun, Feb 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश में आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में पनाला गांव के रहने वाले 3 लोगों की गुजरात में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि, हादसा गुजरात राज्य के बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ है, जहां ट्रक से टकराने की वजह से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार सभी लोग खेती के काम से रानपुर इलाके के कुंडली गांव जा रहे थे. इसी दौरान शनिवार-रविवार की देर रात धुंधका जा रहे हाईवे से आगे यह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई.

घायलों का इलाज जारी

टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार में सवार कुछ लोगों के शव निकलकर सड़क पर आ गए थे. तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सभी को बोटाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-