जबलपुर में देह व्यापार के लिए विदेश से आती थी लड़कियां, ग्रीन सिटी में चल रहे अड्डे पर पुलिस की दबिश

जबलपुर में देह व्यापार के लिए विदेश से आती थी लड़कियां, ग्रीन सिटी में चल रहे अड्डे पर पुलिस की दबिश

प्रेषित समय :15:27:38 PM / Sun, Feb 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में देह व्यापार का कारोबार कितनी तेजी से फैल रहा है. यह बात सिर्फ इससे ही सिद्ध होती है कि यहां पर विदेशों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने ग्रीन सिटी माढ़ोताल में दबिश देकर उजबेकिस्तान की युवती सहित अन्य को पकड़ा है. मौके से अड्डे का सरगना फरार हो गया है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों को खबर मिली कि ग्रीन सिटी स्थित एक घर में देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा है. जिसपर पुलिस अधिकारियों ने दबिश दी. पुलिस को देखते ही यहां पर हड़कम्प मच गया, पुलिस ने मौके से उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते प्लेन तो कभी ट्रेन से जबलपुर लाया जाता था. महिला ने बताया कि वह 2011 में उसका विवाह हुआ था. 2023 में पति की मौत के बाद वह मुंबई आ गई. यहां पर उसने दूसरी शादी की. इसी दौरान दिल्ली निवासी प्रिया कौर से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई.

महिला का कहना है कि कुछ दिनों पहले शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुषमा चौधरी से उसकी दोस्ती हुई, इसके बाद ट्रेन से उसे शुक्रवार को जबलपुर बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उज्बेकिस्तान से मुंबई आने के बाद जब शिव चौधरी से दोस्ती हुई तो उसने देह व्यापार में कमाई के लिए अच्छी खासी रकम दिलाने का आश्वासन दिया और जबलपुर बुला लिया. पुलिस ने विदेशी महिला के साथ सुषमा चौधरी नाम की महिला को भी हिरासत में लिया है.

हालांकि महिला का पति शिव चौधरी जिसने की ग्रीन सिटी में 15 दिन पहले ही किराए से मकान लिया था. वह फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. आरोपी की पत्नी हनुमानताल निवासी है जो कि पति के कहने पर ग्रीन सिटी में किराए का मकान लेकर रह रही थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि विदेशी महिला एक दिन पहले ही जबलपुर आई थी.

शहर के कई हिस्सों में है ठिकाना-

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि शिव चौधरी आदतन अपराधी है, जो कि शहर के कई ठिकानों में किराए के मकान लेकर देह व्यापार का काम करता था. पुलिस को शक ना हो इसके लिए आरोपी पत्नी और बच्चों को भी रखा करता था. जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर के अलावा जिले के कई अन्य इलाकों में भी इसने देह व्यापार का अड्डा खोल रखा है. फिलहाल आरोपी शिव चौधरी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

5 से 10 हजार रुपए में आती थी-

पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रिया कौर जो कि दिल्ली निवासी है, उसके संपर्क में आने के बाद यह महिला दिल्ली से होते हुए जबलपुर पहुंची, यहां पर उसे एक दिन के लिए 2 से 5 हजार रुपए देने का वादा किया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-