एमपी ट्रांसको के सैलरी खाता धारकों के लिये बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र देगा गवप्राइड सुविधा

एमपी ट्रांसको के सैलरी खाता धारकों के लिये बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र देगा गर्व प्राइड सुविधा

प्रेषित समय :20:49:31 PM / Sat, Jan 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. प्रदेश में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने कार्मिकों के लिए अन्य बैंको से वेतन प्राप्त करने के विकल्प में बढ़ोतरी करते हुए बैंक आफ महाराष्ट्र के साथ एक एम ओ यू में हस्ताक्षर किए हैं जिसके अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र अब सैलरी वेरियेंट के हिसाब से गवप्राइड सैलरी सेविंग अकाउण्‍ट स्‍कीम बैंकिंग सेवाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं प्रदान करेगा.

एमपी ट्रांसको के  मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि

इसके लिए पिछले दिनों बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र और एम.पी. ट्रांसको के बीच एम.ओ.यू. साइन किया गया,  जिसमें  बैंक  ऑफ  महाराष्‍ट्र  द्वारा  सैलरी  खाता  स्कीम के  अंतर्गत अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की गई है. 

*बैंक से ये मिलेगी सुविधाएं--

 श्री मुकुल महरोत्रा ने आगे जानकारी दी कि इस समझोते के तहत बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, एम.पी. ट्रांसको के खाता धारक कार्मिकों को नई विशेष हितकारी सुविधाएं, जिनमें सामान्य मृत्यु बीमा 10 लाख तक, हवाई दुर्घटना बीमा कवर, दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर, विकलांगता बीमा कवर, विभिन्‍न लोनों के प्रोसेसिंग फीस में छूट, चिकित्सा बीमा इत्यादि का लाभ प्रदान करेगा.  
इसके अलावा बिना शुल्क, डिजिटल उत्पादों से लैस गवप्राइड  सैलरी सेविंग अकाउण्‍ट स्‍कीम बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगा, एवं ऋण खातों में प्रोसेसिंग फीस छूट, लॉकर किराए में छूट, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र रू-पे कार्ड की विभिन्न सुविधाएं डेबिट कार्ड (टॉप वेरियंट), सुपर टॉपअप हेल्थ बीमा आदि सुविधायें बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र में एम.पी. ट्रांसको के वेतन खाता धारक कार्मिकों के लिये उपलब्ध रहेगी. 

एम.पी. ट्रांसको की वित्त विभाग की टीम और बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के डीजीएम श्री ओंकार कुमार के विशेष प्रयास से हुए इस समझोते के एम यू साइन होते समय एम.पी. ट्रांसको के सयुंक्‍त निदेशक श्री राजेश भायरे, उप निदेशक श्री नीरज कुमार त्रिपाठी, लेखाधिकारी श्री राजकुमार पटेल सहित बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र से वरिष्‍ठ प्रबंधक एवं आयोजन अधिकारी श्री अमित यादव एवं विभिन्‍न शाखाओं के ब्रांच मैनेजर श्री देवव्रत राय, श्री विकेश खरे, श्री अंकित नागर, सुश्री ओली गोस्‍वामी भी उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-