जबलपुर में कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने मोबाइल लूटा..!

जबलपुर में कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने मोबाइल लूटा..!

प्रेषित समय :19:01:24 PM / Tue, Feb 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित कलेक्ट्रेट गेट के सामने आज दोपहर डेढ़ बजे के लगभग अफरातफरी मच गई। जब अधिवक्ता का मोबाइल छीनकर मोटरसाइकल सवार बदमाश भाग निकला। अधिवक्ता ने लोगों की मदद लेकर पीछा भी किया लेकिन लुटेरा भागने में सफल रहा। 
                        पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता अमित शर्मा कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने खड़े होकर अपने एक मित्र से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट चौराहे की ओर से बाइक पर सवार युवक वहां पहुंचा और पलक झपकते ही अमित शर्मा के हाथ से मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकला। पीछा कियाए लेकिन बदमाश निकल गया। अधिवक्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और साइबर शाखा में भी शिकायत दर्ज कराई। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-