जबलपुर। एमपी के जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर मैनेजर ने किसी दूसरे ग्राहक का सोना एक युवक को दे दिया। मामले की जानकारी लगते ही आज युवक सोना वापस करने बैंक पहुंचा। युवक द्वारा सोना वापस करने की खबर से बैंक में हड़कम्प मच गया।
खबर है कि युवक ने कृषि उपज मंडी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपना सोना गिरवी रखकर 5 लाख रुपए का लोन लिया था। तीने दिन पहले लोन प्रक्रिया के दौरान बैंक प्रबंधन की ओर से यह चूक हुई और युवक को गलत सोना सौंप दिया गया। जब युवक को पता चला कि उसे जो सोना दिया गया है वह किसी दूसरे ग्राहक का है तो वह तुरंत बैंक पहुंचा और सोना वापस कर दिया। युवक की इस पहल को बैंक स्टाफ ने स्वीकार किया। इस घटना से बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ये तो अच्छा रहा कि युवक ने समय रहते सोना लौटाया जिससे किसी अन्य ग्राहक को नुकसान नहीं हुआ। कपिल पटेल ने बताया कि दो साल पहले मेरे छोटे भाई शिवम पटेल ने बैंक में सोना रख कर लोन लिया था। दो साल में हमने लोन चुका दिया। इसके बाद जब हम बैंक से लोन लेने गएए तो बैंक मैनेजर ने मुझे किसी और का सोना दे दिया। घर पहुंचकर जब मुझे इसकी जानकारी लगी, तो मैंने मैनेजर को कॉल किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को आकर अपना सोना ले लो और जो सोना आपके पास है, वह वापस कर दो। मैंने बताया कि मेरा भाई अभी शहर में नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आपको ही सोना दे देंगे। यह बैंक की बड़ी लापरवाही है कि किसी का सोना किसी को भी दे दिया गया। मेरे भाई का सोना 7.5 तोला है और मुझे नहीं पता कि बैंक ने जो सोना मुझे दिया हैए वह कितना है।
जबलपुर के महाराष्ट्र बैंक ने ग्राहक को दे दिया किसी और का सोना, 5 लाख रुपए का लोन चुकाकर जेवर लेने आया था युवक
प्रेषित समय :15:28:20 PM / Tue, Feb 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



..jpg)
