जमानत पर छूटते की कुख्यत बदमाश ने चलाई गोली, गढ़ा क्षेत्र में घटना से सनसनी

जमानत पर छूटते की कुख्यत बदमाश ने चलाई गोली, गढ़ा क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :18:46:47 PM / Tue, Feb 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित छुई खदान क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरेराह फायरिंग कर दी। हत्या के एक पुराने मामले में जमानत पर बाहर आते ही शिब्बू खान ने एक बार फिर इलाके में अपनी धमक कायम करने के लिए गोलियां चलाकर दहशत फैला दी है। 
                                पुलिस अधिकारियों के अनुसार  वारदात के पीछे की वजह हफ्ता वसूली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शिब्बू खान ने इलाके में रंगदारी मांगते हुए हफ्ता देने का दबाव बनाया था। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने बेखौफ होकर कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके के व्यापारियों और रहवासियों में भारी डर का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद शिब्बू खान अपने साथियों सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिब्बू खान और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान पुख्ता हो चुकी है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना ने एक बार फिर जमानत पर रिहा होने वाले अपराधियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-