तीन दिनों की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार उछली, सोने में 5 हजार रुपये 10 ग्राम की तेजी

तीन दिनों की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार उछली, सोने में 5 हजार रुपये 10 ग्राम की तेजी

प्रेषित समय :16:04:58 PM / Tue, Feb 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी 3 फरवरी को तेजी है. वायदा बाजार (एमसीएक्स) में चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपए की बढ़त है. 1 किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है.

इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हो चुकी है. सोने में भी करीब 5 हजार रुपए की तेजी है. 10 ग्राम सोना 1.45 लाख रुपए पर आ गया है. बीते 3 कारोबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी.

सर्राफा बाजार में चांदी 2.55 प्रति किलो बिक रही

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,372 रुपए प्रति किलो बिक रही है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,708 रुपए है. बीते 3 दिनों मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-