-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
माघ पूर्णिमा के समापन के साथ ही आज से फाल्गुन मास का आरंभ हो रहा है. हिंदू कैलेंडर में यह वर्ष का अंतिम महीना होता है, जो उल्लास और भक्ति का प्रतीक है.
आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन से ही धीरे-धीरे प्रकृति में वसंत का प्रभाव और मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है.
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग : 4 फरवरी 2026, बुधवार शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना माघ, पूर्णिमान्त महीना फाल्गुन, वार बुधवार, पक्ष कृष्ण, तिथि प्रतिपदा - 13:41 तक (तदुपरांत द्वितीया), नक्षत्र मघा - 12:45 तक (तदुपरांत पूर्वा फाल्गुनी), योग अतिगण्ड - 16:50 तक, करण बालव - 13:41 तक, द्वितीय करण कौलव - 01:52 (5 फरवरी) तक, सूर्य राशि मकर, चन्द्र राशि सिंह, राहुकाल 12:35 से 14:02, अभिजित मुहूर्त - नहीं है.
दैनिक चौघड़िया- 4 फरवरी 2026, बुधवार
दिन का चौघड़िया
लाभ - 06:12 से 07:48
अमृत - 07:48 से 09:23
काल - 09:23 से 10:58
शुभ - 10:58 से 12:34
रोग - 12:34 से 14:09
उद्वेग - 14:09 से 15:44
चर - 15:44 से 17:19
लाभ - 17:19 से 18:55
रात्रि का चौघड़िया
उद्वेग - 18:55 से 20:19
शुभ - 20:19 से 21:44
अमृत - 21:44 से 23:09
चर - 23:09 से 00:34
रोग - 00:34 से 01:58
काल - 01:58 से 03:23
लाभ - 03:23 से 04:48
उद्वेग - 04:48 से 06:13
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
आज का राशिफल -
मेष राशि:- नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. फाल्गुन मास का प्रारंभ आपके लिए उत्साह लेकर आएगा. व्यावसायिक यात्रा सफल होगी.
वृष राशि:- वाणी पर नियंत्रण रखें. परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें.
मिथुन राशि:- रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय है.
कर्क राशि:- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
सिंह राशि:- चन्द्रमा की स्थिति आपके पक्ष में है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे.
कन्या राशि:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. खर्चों में अधिकता रहेगी. मन में अज्ञात भय रह सकता है, योग और ध्यान करें.
तुला राशि:- आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. निवेश से लाभ होने की संभावना है.
वृश्चिक राशि:- करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. पिता के सहयोग से बड़ा कार्य सिद्ध होगा.
धनु राशि:- भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक यात्रा की योजना सफल होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मकर राशि:- जोखिम भरे निवेश से बचें. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.
कुम्भ राशि:- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. साझेदारी के व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है. नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं.
मीन राशि:- गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा. अपनी मेहनत पर भरोसा रखें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

