भारत की प्राचीन धार्मिक परंपराओं में व्रत और उपवास का विशेष महत्व माना जाता रहा है, लेकिन आधुनिक समय में बड़ी संख्या में लोग इन दोनों शब्दों को एक ही अर्थ में समझते हैं. धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार व्रत और उपवास केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं बल्कि मानव जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया भी हैं. हाल ही में धार्मिक और आध्यात्मिक विद्वानों द्वारा किए गए.
अध्ययन में यह सामने आया है कि हिंदू धर्म में व्रत और उपवास की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है और इसके पीछे शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने का गहरा विज्ञान छिपा हुआ है.हिंदू धर्म में व्रत केवल भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुशासन और जीवन शैली है. व्रत के नियम भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य देन हैं. यदि व्रत शास्त्रीय नियमों के अनुसार किया जाए तो यह शरीर, मन और आत्मा—तीनों की शुद्धि करता है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने पर इसका लाभ मिलने के बजाय हानि भी हो सकती है.
हमारे शास्त्रों में व्रतों का गहरा विज्ञान वर्णित है.
राजा भोज के राजमार्तण्ड में 24 व्रतों का,
हेमाद्रि ग्रंथ में 700 व्रतों का
और गोपीनाथ कविराज जी के व्रतकोश में 1622 व्रतों का उल्लेख मिलता है.
यह स्पष्ट करता है कि व्रत केवल धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक आधार भी रखते हैं.
व्रत के तीन मुख्य प्रकार
1. नित्य व्रत
नित्य व्रत जीवन के आचरण से जुड़ा होता है. जैसे—
सत्य बोलना, पवित्रता बनाए रखना, क्रोध पर नियंत्रण, इंद्रिय संयम और प्रतिदिन ईश्वर का स्मरण.
इनका पालन न करना शास्त्रों में दोष माना गया है. यह व्रत जीवन भर चलता है.
2. नैमित्तिक व्रत
ये व्रत किसी विशेष कारण या परिस्थिति में किए जाते हैं.
जैसे— पाप प्रायश्चित, कष्ट निवारण या किसी विशेष तिथि पर किया गया व्रत.
उदाहरण के लिए चांद्रायण व्रत या ग्रह दोष शांति के व्रत.
3. काम्य व्रत
किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए किए जाने वाले व्रत.
जैसे— संतान प्राप्ति, धन-समृद्धि, स्वास्थ्य या मानसिक शांति के लिए रखे गए व्रत.

उपवास क्या है और इसके प्रकार
अक्सर लोग व्रत और उपवास को एक ही समझ लेते हैं, जबकि उपवास व्रत का केवल एक अंग है.
उपवास का अर्थ है— भोजन का सीमित या पूर्ण त्याग.
उपवास के प्रमुख प्रकार इस प्रकार हैं:
प्रातः उपवास – केवल सुबह का भोजन त्यागना
अद्धोपवास – दिन में एक बार भोजन (आमतौर पर दोपहर)
एकाहारोपवास – एक समय में केवल एक प्रकार का भोजन
रसोपवास – अन्न त्यागकर केवल फल या सब्जियों का रस
फलोपवास – केवल फल या उबली सब्जियों का सेवन
दुग्धोपवास (दुग्ध कल्प) – दिन में 4–5 बार केवल दूध
तक्रोपवास (मठाकल्प) – केवल छाछ का सेवन
पूर्णोपवास – जल के अतिरिक्त कुछ भी ग्रहण न करना
(निर्जला उपवास इसका सबसे कठोर रूप है)
इसके अतिरिक्त उपवास को अवधि और कठिनता के आधार पर
साप्ताहिक, लघु, कठोर, टूटे हुए और दीर्घ उपवास में भी बाँटा गया है.
व्रत केवल शरीर को कष्ट देने की प्रक्रिया नहीं है.
यह आत्मसंयम, मानसिक शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है.
सही विधि, सही भावना और सही उद्देश्य से किया गया व्रत
मनुष्य को भीतर से बदल देता है.