जबलपुर. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री रहे अजित दादा पवार की अस्थियों का विसर्जन आज शुक्रवार 6 जनवरी को जबलपुर में माँ नर्मदा के पावन तट पर पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर जबलपुर पहुँचे, जहाँ सबसे पहले ग्वारीघाट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके पश्चात मंदिर परिसर में ही अस्थि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ.
अस्थि विसर्जन के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच माँ नर्मदा की लहरों में अस्थियाँ प्रवाहित की गईं. उपस्थित सभी लोगों ने माँ नर्मदा से दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की. इस दौरान माहौल अत्यंत गमगीन रहा और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

