साल 2026 की शुरुआत में शुक्र के अस्त रहने और खरमास के प्रभाव के कारण मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है. शुक्र देव के अस्त होने की वजह से जहां इस बार बसंत पंचमी जैसा अबूझ मुहूर्त भी सूना रहा, वहीं अब 1 फरवरी 2026 को शुक्र के उदय होते ही देश भर में शादियों और शुभ कार्यों की धूम मचने वाली है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, फरवरी माह में विवाह के लिए कुल 12 श्रेष्ठ मुहूर्त निकल कर आ रहे हैं. केवल शादियां ही नहीं, बल्कि गृह प्रवेश और मुंडन जैसे संस्कारों के लिए भी इस महीने कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएंगी.
फरवरी 2026 में विवाह मुहूर्त – शुक्र अस्त रहने के कारण खरमास खत्म होने के बाद भी इस साल शादियां शुरू नहीं हो सकीं, वहीं बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त भी शुक्र अस्त के चलते बेकार गया और इस दिन भी विवाह नहीं हो सके. 1 फरवरी 2026 को शुक्र उदय होते ही शादियों के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, ये हैं फरवरी 2026 के शादी मुहूर्त की लिस्ट…..
विवाह मुहूर्त: 05 फरवरी 2026, गुरुवार
06 फरवरी 2026, शुक्रवार
08 फरवरी 2026, रविवार
10 फरवरी 2026, मंगलवार
12 फरवरी 2026, गुरुवार
14 फरवरी 2026, शनिवार
19 फरवरी 2026, गुरुवार
20 फरवरी 2026, शुक्रवार
21 फरवरी 2026, शनिवार
24 फरवरी 2026, मंगलवार
25 फरवरी 2026, बुधवार
26 फरवरी 2026, गुरुवार
फरवरी 2026 में गृह प्रवेश मुहूर्त – वहीं गृह प्रवेश के लिए भी फरवरी में कई शुभ मुहूर्त हैं:
6 फरवरी, 11 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश करना शुभ रहेगा.
मुंडन संस्कार मुहूर्त:
6 फरवरी, 7 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 21 फरवरी और 22 फरवरी 2026 शुभ रहेंगे. इन शुभ मुहूर्तों में मांगलिक कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा.

