दुर्ग एवं हजऱत निज़ामुद्दीन व सोगरिया-दानापुर के बीच पमरे से होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

दुर्ग एवं हजऱत निज़ामुद्दीन व सोगरिया-दानापुर के बीच पमरे से होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

प्रेषित समय :19:01:02 PM / Sat, Feb 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा होली के अवसर पर गाडिय़ों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दुर्ग एवं हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन एवं सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन पमरे के कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर पर रुकेगी. 08751 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल दुर्ग से दिनांक 01 एवं 02 मार्च, 2026 को तथा 08752 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन को दिनांक 02 एवं 03 मार्च, 2026 को  छूटेगी.

इस गाड़ी की  विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी जो कि रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.40 बजे  प्रस्थान 15.45 बजे,  शहडोल स्टेशन आगमन 16.20 बजे  प्रस्थान 16.22 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.14 बजे प्रस्थान 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन आगमन 19.30 बजे प्रस्थान 19.40 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.48 बजे  प्रस्थान 20.50 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.50 बजे  प्रस्थान 21.55 बजे , झांसी स्टेशन आगमन 03.35 बजे प्रस्थान 03.45 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 07.55 बजे प्रस्थान 08.00 बजे, मथुरा जंक्शन आगमन 08.55 बजे प्रस्थान 09.00 बजे एवं हजरत निजामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 08752 हजरत निज़ामुद्दीन–दुर्ग स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि मथुरा जंक्शन स्टेशन आगमन 14.05 बजे प्रस्थान 14.10 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.10 बजे प्रस्थान 15.15 बजे, झांसी स्टेशन आगमन 21.25 बजे प्रस्थान 21.30 बजे, सागर स्टेशन आगमन 03.35 बजे  प्रस्थान 03.40 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 04.58 बजे  प्रस्थान 05.00 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन आगमन 07.05 बजे प्रस्थान 07.10 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 09.00 बजे प्रस्थान 09.02 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 10.05 बजे  प्रस्थान 10.07 बजे, अनूपपुर आगमन 10.55 बजे  प्रस्थान 11. 00 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 11.45 बजे प्रस्थान 11.47 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 14.10 बजे प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 16.50 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे एवं दुर्ग 18.20 बजे पहुंचेगी .

सोगरिया–दानापुर–सोगरिया होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

जबलपुर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर सोगरिया (कोटा)–दानापुर–सोगरिया (कोटा) के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष गाड़ी कुल दो-दो फेरे चलेगी तथा पश्चिम मध्य रेल के  बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर संचालित होगी.

गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा) से दिनांक 28 फरवरी 2026 एवं 07 मार्च 2026 (शनिवार) को 23.10 बजे प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी मार्ग में बारां 23.53 बजे, सालपुरा 00.28 बजे,  छबड़ा गुगोर 00.48 बजे , रुठियाई 01.50 बजे , गुना 02.20 बजे , अशोक नगर 03.05 बजे, सागर 05.35 बजे, दमोह 06.45 बजे, कटनी 08.00 बजे, मैहर 09.40 बजे एवं सतना 11.00 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से दिनांक 02 मार्च 2026 एवं 09 मार्च 2026 (सोमवार) को 01.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में सतना 13.30 बजे , मैहर 13.55 बजे, कटनी 14.45 बजे, दमोह 16.20 बजे, सागर 17.30 बजे , अशोक नगर 19.38 बजे, गुना 20.55 बजे, रुठियाई 21.48 बजे,  छबड़ा गुगोर 22.18 बजे, सालपुरा 22.33 बजे एवं बारां 23.13 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी.

यह गाड़ी मार्ग में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहरेगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-