जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पहली बार आगमन हुआ. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर का भव्य स्वागत किया. श्री टेलर ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया.
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य चंद्रशेखर पटेल ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. जिसने मौजूद लोगों को इतिहास, संस्कृति और नारी शक्ति की गौरवशाली परंपरा से जोड़ दिया.
आयोजन के दौरान बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान युवाओं की भूमिका, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश-देश के विकास की दिशा पर विचार.विमर्श किया गया. कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह ठाकुर, जय रोहणी, आशीष काटकर, ईशान नायक, शरद विश्वकर्मा, रोहन वैद्य, राहुल सिंह पटेल, अभिषेक वाल्मीक, शशांक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

