गुवाहाटी. असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी. असम कैबिनेट ने यह फैसला लिया. जिसके बारे में आज मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी.
असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है. असम सीएम का आरोप है कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं. एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया. एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इक_ा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं. अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

