यूपी : गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पैदल चल रही 7 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल

यूपी : गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पैदल चल रही 7 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल

प्रेषित समय :15:01:28 PM / Mon, Feb 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार 8 फरवरी की देर रात रायबरेली जिले के सुलतानपुर जनौली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 7 यात्रियों को रौंद दिया. जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर जनौली क्षेत्र के चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर लौट रहीं थी, इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर तेजी से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर सभी को रौंद दिया. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो हई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. वहीं पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे.
जगतपुर के कोडर निवासी रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना और आसमा इस एक्सीडेंट में घायल हो गए. जिसमें से हिमांशी और शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में सभी घायलों को जगतपुर सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान आसमा और रशिमी की मृत्यु हो गई. इनमें से एक किशोरी भी है. अन्य तीन महिलाओं का इलाज जारी है.

आधे घंटे तक नहीं खुला एंबुलेंस का दरवाजा

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर सूचना मिलने के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची. लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस का दरवाजा ही नहीं खुला. वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया. जिससे की एक अन्य एंबुलेंस सीएचसी तक नहीं पहुंच सकी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-