मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक को डम्पर ने कुचला, बरगी रोड पर हादसा

मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक को डम्पर ने कुचला, बरगी रोड पर हादसा

प्रेषित समय :15:29:06 PM / Mon, Feb 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बरगी रोड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक सचिन उइके को डम्पर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में सचिन के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 
                                   पुलिस अधिकारियों के अनुसार धूमा निवासी सचिन उइके बीती रात मोटर साइकल से अपने मामा के घर जाने के लिए निकला। जब वह सिल्वा घाटी से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पीछे से आए डम्पर ने सचिन को टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगते ही सचिन मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरा, जिसके डम्पर चालक कुचलते हुए निकल गया। युवक को टक्कर लगते ही राह चलते वाहन चालक रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ सचिन को उठाकर शासकीय  अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होने सचिन को देखा तो फूट-फूटकर रोए। पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-