जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार 8 फरवरी की देर रात हिट एंड रन की घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया. घटना ओमती थाना क्षेत्र के नोदरा ब्रिज चौराहे की है.
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नौदरा ब्रिज चौराहे पर हादसा
रविवार रात युवक बाइक क्रमांक एमपी 20 एमके 6199 से तीन पट्टी चौराहे की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (नंबर एमपी 20 सीएल 0057) ने टक्कर मारी. हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके फरार हो गया. ओमती थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फॉर्च्यूनर कार की तलाश शुरू कर दी है.


