जबलपुर. दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल में नगसमुद्रम और मक्काजिपल्ली यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. यह काम 18 से 22 फरवरी तक चलेगा. जिसके चलते जबलपुर से यशवंतपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के एक फेरे का मार्ग अस्थायी रूप से बदला गया है.
इस कार्य का असर गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जो भोपाल मंडल से होकर गुजरती है. रेलवे प्रशासन के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को जबलपुर से चलने वाली यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग से नहीं जाएगी. उक्त तिथि को ट्रेन को धर्मावरम, श्री सत्य साई प्रशांति निलयम, पेनुकोंडा और हिंदुपुर होकर चलाया जाएगा.
रेलवे के मुताबिक यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति, बदला हुआ मार्ग और संभावित समय परिवर्तन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर जरूर जांच लें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


