ग्वालियर. एमपी के मुरैना जिले से बड़ी घटना सामने आई है. जहां अहरौली गांव में माता मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है. हादसा सोमवार की दोपहर का बताया जा रहा है.
दरअसल, गांव के रहने सतीश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आए थे. प्रसाद देने के लिए उन्होंने बच्चियों को मंदिर के अंदर बुलाया. इसी दौरान छत की पटिया गिर गई और नीचे मौजूद बच्चियां मलबे में दब गईं. 4 अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल हैं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरु कर दिया है. मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता के मंदिर की छत गिर गई. मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई. हादसा 9 फरवरी सोमवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए पुरानी छत तोड़ते वक्त हुआ.
गांव में ही रहने वाले सतीश गौड पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे. उन्होंने प्रसाद देने के लिए कुछ बच्चियों को भी मंदिर के भीतर बुला लिया. इसी दौरान पुरानी छत की पटिया गिर गई और नीचे बैठीं बच्चियां मलबे में दब गईं.
इन बच्चियों की गई जान
वैष्णवी सिकरवार (11) पुत्री जीतू सिकरवार
करिश्मा गोस्वामी (9) पुत्री अशोक गोस्वामी
छाया गोस्वामी (7) पुत्री अशोक गोस्वामी
हादसे में ये घायल
गुंजन (12) पुत्री योगेंद्र सिंह
परी (8) पुत्री योगेंद्र सिंह
विद्या (6) पुत्री योगेंद्र सिंह
सतीश गौड (45)
पृथ्वी गौड (40) पत्नी सतीश गौड
मानसी गौड (14) पुत्री सतीश गौड.


