मथुरा में पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली, शव के बगल में दूध के गिलास थे, मचा हड़कम्प

मथुरा में पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली, शव के बगल में दूध के गिलास थे, मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :11:11:57 AM / Tue, Feb 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मथुरा. यूपी के मथुरा में पति, पत्नी और तीन बच्चों की लाश कमरे में मिली है. सुसाइड है या हत्या, अभी स्पष्ट नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शवों के बगल में दूध के गिलास मिले हैं. घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए.

पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है.यूपी के मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के पांच लोंगों ने सुसाइड कर लिया है. प्राथमिक तौर पर आई जानकारी के अनुसार रात में सभी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया.

घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.  पुलिस के अनुसार मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इसके अलावा मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. पूरी घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की बताई जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-