बरगी जाने का कहकर निकला युवक लापता, मोबाइल फोन बंद, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

बरगी जाने का कहकर निकला युवक लापता, मोबाइल फोन बंद, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

प्रेषित समय :18:50:26 PM / Tue, Feb 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर.एमपी के जबलपुर में चरगवां स्थित ग्राम कोटावारी से बरगी जाने निकला युवक रोहित मेहरा अचानक लापता हो गया. युवक के घर न लौटने से परेशान परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी है. एक सप्ताह से युवक के लापता होने से परिजन व रिश्तेदार परेशान है वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोटावारी निवासी रोहित मेहरा उम्र 25 वर्ष 3 फरवरी 2026 को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह बरगी स्थित एलएंडटी कंपनी जा रहा है. वह न तो कंपनी पहुंचा और न ही शाम तक घर वापस लौटा.

जब देर रात तक रोहित का कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला और कार्यस्थल पर भी नहीं पहुंचा. रोहित के लापता होने से चितिंत परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी. एक सप्ताह का समय बीत जाने पर भी कोई सुराग हाथ न लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-