जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार, 6 युवकों की मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार, 6 युवकों की मौत

प्रेषित समय :10:49:21 AM / Wed, Feb 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई.
हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ. कालाखो गांव के निवासी छह युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे. फिर अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची. तभी एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई.

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाद में दो और युवक ने दम तोड़ दिया.
हादसे में मृतकों की पहचान लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी लाल योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित पुत्र लालराम बैरवा और समयसिंह पुत्र रामसिंह योगी के रूप में हुई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में रखवाया गया है. चार शव सिकंदरा अस्पताल, एक शव जयपुर और एक शव दौसा जिला अस्पताल भेजा गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-