टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने दी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां, जून में घर आएगा नन्हा मेहमान

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने दी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां, जून में घर आएगा नन्हा मेहमान

प्रेषित समय :21:35:15 PM / Wed, Feb 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपने प्रशंसकों के साथ एक बेहद खुशखबरी साझा की है. सुरभि और उनके पति सुमित सूरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अभिनेत्री ने 11 फरवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी और बताया कि जून 2026 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है.

सुरभि ने पोस्ट में अपने और सुमित के पैरों की तस्वीर साझा की, जिसमें बीच में छोटे सफेद जूते रखे हुए थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा – “ॐ… हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर शुरू होने जा रहा है. हमारा छोटा सा प्यार इस जून में आने वाला है.”

इस खुशखबरी के सामने आते ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने दोनों को बधाई दी. मौनी रॉय, श्वेता तिवारी, अनीता हसनंदानी, अली फजल और हिना खान सहित कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं.

सुरभि और सुमित ने वर्ष 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया था. उनका विवाह समारोह अपने इको-फ्रेंडली और प्रकृति-समर्थक आयोजनों के लिए भी चर्चा में रहा था.

सुरभि ज्योति टीवी धारावाहिक “कुबूल है” में जोया फारूकी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुईं. इसके अलावा उन्होंने “नागिन 3” सहित कई चर्चित धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-