जबलपुर से निजामुद्दीन के लिए होली पर चलेगी ट्रेन, यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे का निर्णय

जबलपुर से निजामुद्दीन के लिए होली पर चलेगी ट्रेन, यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे का निर्णय

प्रेषित समय :12:07:00 PM / Thu, Feb 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. होली पर यात्रियों की भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 2 एवं 9 मार्च को जबलपुर से निजामुद्दीन व 3 एवं 10 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए चलेगी.

रेलवे के मुताबिक जबलपुर-निजामुद्दीन (01701) जबलपुर स्टेशन से सोमवार रात 20:20 बजे चलकर कटनी, दमोह, सागर, आगासोद, झांसी, ग्वालियर होते हुए चलेगी यहां से ग्वालियर, होते हुए हजरत निजामुद्दीन जाएगी। वहीं, 01702 स्पेशल ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से 15:45 बजे चलकर अगले दिन 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-