जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिविक सेंटर में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब पति-पत्नी व वो के चक्कर में पुलिस पुलिस आरक्षक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी गई. सरेराह हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. इसके बाद मामला थाना पहुंचा. यहां पर भी काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.
बताया गया है कि मामला प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. आरक्षक व लड़की पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि लड़की के परिजनों ने आपा खो दिया. गुस्से में आए रिश्तेदारों ने आरक्षक की वर्दी का लिहाज किए बिना उसे बीच सड़क पर ही धुनना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक समेत लड़की पक्ष के लोगों को लेकर ओमती थाने आई.
फिलहाल थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी है और पुलिस दोनों तरफ की दलीलें सुन रही है. हैरानी की बात यह है कि पुलिस फिलहाल अपने ही विभाग के आरक्षक और मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान उजागर करने से बच रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही हैए जिसके बाद ही आधिकारिक तौर पर नाम स्पष्ट किए जाएंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

