रेलवे: कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

रेलवे: कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

प्रेषित समय :19:11:43 PM / Fri, Feb 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कटनी. बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर हर्री रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार 13 फरवरी की दोपहर कोयले से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई. यह घटना पेंड्रा रोड से आगे हर्री स्टेशन में हुई. सूचना मिलते ही नगर पालिका पेंड्रा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची.

रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल नगरपालिका पेंड्रा को घटना की जानकारी दी. फायर ब्रिगेड टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कोयले के ढेर में लगी थी, जिससे उसके फैलने का खतरा था.

आग बुझने के बाद ट्रेनों का संचालन हुआ सामान्य

आग बुझने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया. आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है. पेंड्रा-मरवाही जिले में कोयला परिवहन के दौरान गाडिय़ों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-