गुवाहाटी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होने कहा कि कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था. असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे. भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं.
पीएम श्री मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार से असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं. जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से बचती हो वो कांग्रेस क्या असम का विकास कभी नहीं कर सकती है. इस साल के बजट में नार्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम हुआ है कनेक्टिविटी से रोजगार बढ़ता है इसलिए हाईवे के लिए हजारों करोड़ रुपए देना तय हुआ. इससे पहले पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे. इसके बाद वे वायुसेना के एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे.
प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंडिंग की. पीएम ने इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु और गुुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन किया. पीएम मोदी का प्लेन आज सुबह करीब 10 बजे मोरन बाइपास पर उतरा. यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है. यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300किलोमीटर ही दूर है. मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया. इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया. डेमो 30 मिनट तक चला. पीएम मोदी का यह पिछले तीन महीने में तीसरा असम दौरा है. असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है. राज्य में 2016 से लगातार दो बार एनडीएस की सरकार बनी है. इससे पहले 2001-2016 तक कांग्रेस की सरकार थी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

