जबलपुर में रेप के बाद युवती की पत्थर पटककर हत्या, खेत की मेड़ पर मिली लाश

जबलपुर में रेप के बाद युवती की पत्थर पटककर हत्या, खेत की मेड़ पर मिली लाश

प्रेषित समय :19:38:22 PM / Sun, Feb 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एसमपी के जबलपुर में पाटन स्थित सिमरिया गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती की लाश खेत की मेड़ पर मिली है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. महिला की लाश देखकर ऐसा संदेह व्यक्त किया गया है कि रेप के बाद युवती के सिर व चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है. क्योंकि युवती का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है.

बताया गया है कि आज दोपहर के वक्त सिमरिया में आज कुछ लोगों ने एक खेत की मेड़ पर क्षतविक्षत हालत में युवती की लाश देखी, जिसका चेहरा व सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था. कपड़े अस्त व्यस्त थे. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने देखा कि  महिला का सिर कुचला हुआ था. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रेप के बाद युवती की पत्थर पटककर हत्या की गई है.

सिर व चेहरे पर पत्थर पटका गया है ताकि पहचान न हो सके. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है. हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. हालांकि पुलिस युवती की पहचान और आरोपी की पता लगाने में जुटी है. आस पास के गांव के पता लगाया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-