एमपी: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरे क्षेत्र को खाली कराया, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची

एमपी: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरे क्षेत्र को खाली कराया, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची

प्रेषित समय :18:35:40 PM / Sun, Feb 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. एमपी की राजधानी के कस्तूरबा नगर स्थित चेतक ब्रिज के पास रविवार की अपरान्ह एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो करीब सात से आठ किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था. प्रशासन ने एहतियातन समूचे क्षेत्र को खाली करा लिया है.

फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है. चूंकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर का सामान रखा था, इसलिए आग की ऊंची लपटों ने दमकल कर्मियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है. फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और निगम की दमकलें एक के बाद एक मौके पर पहुंच रही हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-