एमपी : अजयगढ़ में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला 10 बच्चों समेत 12 लोग घायल

एमपी : अजयगढ़ में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला 10 बच्चों समेत 12 लोग घायल

प्रेषित समय :17:55:29 PM / Mon, Feb 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पन्ना. एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कन्या भोज के दौरान एक खौफनाक घटना सामने आई. कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 10 बच्चे और 2 अन्य लोग घायल हो गए. 

हमले से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए घायलों को संभाला और पास के अजयगढ़ अस्पताल पहुँचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया.

कन्या भोज के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत लोलाश के ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज भंडारा कार्यक्रम चल रहा था. बच्चे, बालिकाएं और महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर रहे थे कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड परिसर में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले के कारण वहां भगदड़ मच गई और कई लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से बड़ी तबाही टल गई, लेकिन घटना के बाद आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

अजयगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने घायलों की देखभाल सुनिश्चित की है. सभी घायलों का इलाज जारी है और गंभीर स्थिति वाले बच्चों व अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-