हरियाणा: परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हादसा, घर में गिरने के बाद दोनों पैरों में फ्रैक्चर

हरियाणा: परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हादसा, घर में गिरने के बाद दोनों पैरों में फ्रैक्चर

प्रेषित समय :15:17:51 PM / Tue, Feb 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अंबाला. हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज सोमवार को आपने आवास पर गिर गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.  20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है. हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं.

डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे. फिलहाल समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि खुद विज ने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है. विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे.

बता दें कि हाल ही में कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच एएसआई संदीप के निलंबन को लेकर तीखी बहस हुई थी. विज ने तत्काल निलंबन का आदेश दिया, लेकिन एसपी ने कुरुक्षेत्र के कर्मचारी को निलंबित करने की अपनी शक्ति से इनकार किया. इसको लेकर परिवहन मंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और अपनी बात पर जोर दिया. बैठक में अन्य पुलिस जांच और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई, जिस पर विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-