रेल न्यूज: एलटीटी-दानापुर-एलटीटी व पुणे-दानापुर-पुणे के बीच जबलपुर होकर चलेगी डेली स्पेशल ट्रेन

रेल न्यूज: एलटीटी-दानापुर-एलटीटी व पुणे-दानापुर-पुणे के बीच जबलपुर होकर चलेगी डेली स्पेशल ट्रेन

प्रेषित समय :19:23:29 PM / Tue, Feb 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस व पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी.

एलटीटी-दानापुर-एलटीटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01143 एलटीटी से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 21 से 28 फरवरी 2026 तक एवं होली के अवसर पर 01 से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 21:10 बजे, पहुंचकर अगले दिन जबलपुर 02:25 बजे, कटनी 04:00 बजे, सतना 07:10 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सायं 18:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी. (16 सेवाएं)
 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01144 दानापुर से एलटीटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 22 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक एवं होली के अवसर पर 02 से 09 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज छिवकी प्रात: 05:45 बजे, सतना 10:05 बजे, कटनी 12:00 बजे,  जबलपुर दोपहर 13:45 बजे, इटारसी 17:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन 07:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी. (16 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे.

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी.

पुणे-दानापुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01449 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 21 से 28 फरवरी 2026 तक एवं होली के अवसर पर 01 से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी प्रात: 05:40 बजे, जबलपुर सुबह 09:05 बजे, कटनी 10:30 बजे, सतना दोपहर  12:55 बजे पहुँच कर मार्ग से होते हुए तीसरे दिन 02:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी. (16 सेवाएं)

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 23 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक एवं होली के अवसर पर 03 से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान कर सतना 18:10 बजे, कटनी 19:50 बजे, जबलपुर 21:35 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी 01:20 बजे और सायं 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी. (16 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे.

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-