जबलपुर में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष के भाई पर हमला, सरेराह मारे चाकू

जबलपुर में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष के भाई पर हमला, सरेराह मारे चाकू

प्रेषित समय :15:16:36 PM / Thu, Feb 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है, जिन्हे पुलिस का कोई भी खौफ नहीं है. बीती रात कचना सिटी अपने घर जा रहे भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के भाई राजाराम उर्फ पिंटू पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में राजाराम के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजाराम उर्फ पिंटू पटेल गोलाबाजार से रात 12 बजे के लगभग अपने घर विजय नगर कचनार सिटी जाने निकले. जब वे एमआरफोर रोड से आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में शराब पी रहे तीन बदमाशों ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी. राजाराम द्वारा विरोध करने पर चाकू निकालकर हमला कर दिया. हमले में राजाराम के सिर, हाथ व पीठ में गंभीर चोटें आई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-