बेंगलुरु. कर्नाटक के बागलकोट के पुराने शहर में बीती रात छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जुलूस के दौरान तनाव फैल गया, जब रैली इलाके से गुजर रही थी, तब मस्जिद के पास पत्थराव शुरू हो गया. इस दौरान स्क्क सिद्धार्थ गोयल के सिर पर हल्की चोट आई. पुलिस ने भीड़ को हटाने को लेकर हल्का लाठीचार्ज किया. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. कर्नाटक के स्क्क सिद्धार्थ गोयल ने बताया, यह शिवाजी जयंती का जुलूस था और हम सब वहां मौजूद थे.
जब जुलूस दोपहर करीब 3-3:30 बजे आरंभ हुआ तो हम काफी फोर्स और डिवाइस के साथ यहां पर पहुंचे. जैसे ही पुलिस मस्जिद के पास पहुंची, दूर से हमारी ओर पत्थर फेंके गए. अब तक हमें जो जानकारी मिली और वीडियो देखे हैं, उसके मुताबिक एक पत्थर पुलिस कांस्टेबल को लगा. वहीं दूसरा उनके कंधे पर लगा. किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई. उसके बाद, जुलूस आसानी से चलता रहा, बाद में माहौल शांत हो गया.
डीजे गीत के बोलों पर आपत्ति जताई गई
जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर जुलूस पुराने बागलकोट के संवेदनशील इलाके से गुजर रहा था. इस दौरान जुलूस पनका मस्जिद के पास खड़ी थी. तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवाओं का समूह यहां पर पहले से उपस्थित था. ऐसा बताया जा रहा है कि जुलूस करीब 20 मिनट तक एक जगह पर रुका रहा. इस दौरान बज रहे डीजे गीत के बोलों पर आपत्ति जताई गई.
जुलूस के लंबे वक्त तक रुकने पर जताई नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद अंदर मौजूद कुछ लोगों ने जुलूस के लंबे वक्त तक रुकने और बज रहे गीतों पर नाराजगी व्यक्त की. पुलिस से सवाल किए कि इस तरह के गानों की अनुमति क्यों दी जा रही है. इस बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस आरंभ हो गई. इसके बाद तनाव चरम पर पहुंच गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


