जबलपुर : तेज रफ्तार कार का कहर, पुलिस कर्मी सहित 5 लोगों को किया घायल, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

जबलपुर : तेज रफ्तार कार का कहर, पुलिस कर्मी सहित 5 लोगों को किया घायल, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

प्रेषित समय :13:31:01 PM / Sun, Feb 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में 21 फरवरी शनिवार की देर रात तेज रफ्तार लग्जरी एमजी कार कई वाहनों और राहगीरों से टकरा गई. हादसा रात करीब 11:50 से 12 बजे के बीच भंवरताल गार्डन से रसल चौक और इनकम टैक्स क्षेत्र तक हुआ. इस घटना में  5 लोग घायल हुए हैं पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है. 

घायलों में साहिल नामक युवक, पुलिसकर्मी आदित्य और एक करीब 14 साल का किशोर शामिल हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार भंवरताल गार्डन क्षेत्र से निकली और रसल चौक पहुंची. यहां ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद एक युवती और अन्य राहगीर भी कार की चपेट में आ गए.

सिलेंडर लदे वाहन और कई गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

कार आगे बढ़ते हुए इनकम टैक्स क्षेत्र में मुन्ना पान के सामने पहुंची. यहां उसने एक कार, सिलेंडर लदे वाहन और अन्य खड़ी गाडिय़ों को टक्कर मारी. घटना में कम से कम तीन कारें और तीन से चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं.

दीवार से टकराकर रुकी कार

अनियंत्रित कार अंत में मिंट पार्क की दीवार से टकराकर रुकी. सूचना मिलने पर ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन जब्त कर लिया. ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-