पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मदरसों पर किया एयर स्ट्राइक, सात ठिकानों पर बरसाए गोले, कई लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मदरसों पर किया एयर स्ट्राइक, सात ठिकानों पर बरसाए गोले, कई लोगों की मौत

प्रेषित समय :11:07:43 AM / Sun, Feb 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

काबुल. पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है. पाकिस्तान ने अंदर घुसकर सैन्य कार्रवाई की है. पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान पर हमला किया गया है. हमले में अफगानिस्तान में बने तहरीक-ए-तालिबान (प) यानी टीटीपी और इस्लामिक स्टेट-खुरासन के ठिकानों को निशाना बनाया गया. खास बात है कि अभी रमजान का पाक माह चल रहा है.

बता दें, टीटीपी को पाकिस्तानी सरकार फितना अल खवारिज कहती है. पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि पाकिस्तान ने ये हमला, हाल के हमलों का जवाब देने के लिए किया है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की इमाम बारगाह मस्जिद पर हमला हुआ था. इसके अलावा, बाजौर और बन्नू में भी ब्लास्ट हुआ था. इन सभी हमलों में कई लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि ये हमले इन्हीं संगठनों की साजिश के तहत हुए हैं. 

अफगानिस्तान ने दी हमले की चेतावनी

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है. तालिबानी सरकार का कहना है कि वह अब पाकिस्तान को इस कायराना हमले का जवाब देगा और इस हमले का सही समय और तारीख खुद वही चुनेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-