लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक को किसान से 1 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा

लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक को किसान से 1 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा

प्रेषित समय :13:11:12 PM / Tue, Feb 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुरैना. एमपी के ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज मंगलवार को मुरैना तहसील में कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक राकेश जैन को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी आरआई गोपियापूरा निवासी किसान संतोष कुशवाहा से रिश्वत ले रहा था. किसान अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने तहसील कार्यालय पहुंचा था, जहां आरआई ने काम करने के एवज में दो हजार रुपये की मांग की.

किसान ने पहले एक हजार रुपये दिए, लेकिन शेष राशि की मांग जारी रहने पर उसने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार किसान ने बुधवार को आरआई को एक हजार रुपये दिए, तभी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-