जबलपुर: अमखेरा के नाइस कैफे में युवती के साथ रेप, पर्दे की आड़ में वारदात को अंजाम दिया

जबलपुर: अमखेरा के नाइस कैफे में युवती के साथ रेप, पर्दे की आड़ में वारदात को अंजाम दिया

प्रेषित समय :18:53:58 PM / Wed, Feb 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अमखेरा स्थित कैफे में जुनैद खान नामक युवक एक युवती को चाय पिलाने के बहाने लेकर पहुंचा. जहां पर पर्दे की आड़ में युवती के साथ रेप किया. इस मामले की शिकायत मिलने पर अधारताल पुलिस ने देर रात कैफे  में दबिश देकर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. वहीं कैफे संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं तीसरे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस अधिकारियों की माने तो जुनैद नामक युवक अमखेरा स्थित नाइस कैफे में बीती शाम एक युवती को चाय पिलाने के लिए लेकर गया. जहां पर बातचीत के दौरान जुनैद पर्दो की आड़ में बने कैबिन में लेकर गया. जहां पर उसके साथ रेप किया. इस घटना से आहत युवती ने अधारताल थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिास ने देर रात नाइस कैफे में छापा मारा. जहां पर जांच के दौरान पुलिस को पर्दे की आड़ में बने कैबिनों में आपत्तिजनक सामग्री मिली.

पुलिस ने दीपक चौधरी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार आरोपी जुनैद खान को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस ने बताया कि कैफे में पर्दो की आड़ में कैबिन इस तरह से बनाए गए है जो पूरी तरह से बंद कमरे के जैसे ही दिखाई देते है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कैफे की आड़ में अनैतिक कार्यो का पुलिस ने दबिश देकर खुलासा किया है. यह घटना क्षेत्रीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. लोगों का कहना है कि यहां पर लम्बे समय से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-