जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित मनमोहन नगर में कृषि उपज मंडी के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश देखी. युवक की लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही.
पुलिस के अनुसार कृषि उपज मंडी के पास आज सुबह के वक्त लोगों ने एक युवक को मृत हालत में पड़े देखा. व्यापारिक क्षेत्र में लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिन्होने देखा कि युवक की उम्र 40 वर्ष के लगभग है. हालांकि शरीर पर कोई भी चोट के निशान देखने को नहीं मिले है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जिसके चलते आसपास के थाना क्षेत्रों और कंट्रोल रूम के माध्यम से गुमशुदा इंसानों के रिकॉर्ड खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी कि यह प्राकृतिक मृत्यु है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

