जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने एक युवती के धारदार बका लेकर डांस करने का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर डॉयल-112 तो पहुंचीं पर महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण पुलिस युवती को हाथ नहीं लगा सकी. आखिर थाने से महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया. जब तक महिला पुलिसकर्मी पहुंची युवती गायब हो गई. पुलिस युवती का पता लगा रही है.
बताया गया है कि एक युवती द्वारा रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने एक हाथ में बका व उसके दूसरे हाथ में कागज हैं. मुंह ढका हुआ है और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है. वह रानी दुर्गावती की प्रतिमा के कभी चारों और घूमती तो कभी सामने डांस करती. अंत में युवती ने प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर प्रणाम किया और फिर वहीं पर बैठ गई. यह ड्रामा करीब आधा घंटे चला. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के ठीक सामने रानी दुर्गावती की 10 फीट की प्रतिमा है. इस घटना से विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
विवि के कर्मचारियों को पहले लगा कि युवती किसी काम से आई है पर जब वह प्रतिमा के सामने डांस करने लगी और बका निकाल लिया. किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं पड़ी तो सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर 112 पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती से बात करने की कोशिश की, पर जब बात नहीं बनी तो थाने से महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया. जब तक महिला आरक्षक पहुंची युवती गायब हो गई थी. उसे काफी ढूंढ़ा गया पर वह नहीं मिली.
छात्र की शिकायत लेकर पहुंची थी-
विवि के कर्मचारियों के मुताबिक युवती डिंडौरी की है और रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने डांस करने से पहले राहुल नाम के छात्र की शिकायत लेकर विवि पहुंची थी. वह राहुल की डिग्री निरस्त करने को कह रही थी. कर्मचारियों ने बताया कि बातचीत में युवकी मानसिक रूप से कमजोर लग रही थी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

