जबलपुर : जीजा की बहन से किया प्रेम का वादा, फिर दुष्कर्म करके शादी करने से किया इंकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर : जीजा की बहन से किया प्रेम का वादा, फिर दुष्कर्म करके शादी करने से किया इंकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेषित समय :11:33:00 AM / Fri, Feb 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपने जीजा की बहन को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया. बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि 22 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई का विवाह करीब 4 साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज से रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द निवासी एक युवती से हुआ था. भाई की ससुराल होने के कारण पीडि़ता का वहां आना-जाना बना रहता था, वहीं भाई का साला अंकित बरकडे (29 वर्ष), पिता गौरीशंकर बरकडे भी ग्राम धाधरा स्थित पीडि़ता के घर आता-जाता था.

इसी दौरान अंकित ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने अंकित पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से साफ मुकर गया. खुद को ठगा महसूस करने पर पीडि़ता ने बरगी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. पुलिस ने आरोपी अंकित बरकडे के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-