जबलपुर: अधारताल क्षेत्र में चोरों का कारनामा, रातों रात 10 बिजली के पोल चोरी कर ले गये

जबलपुर: अधारताल क्षेत्र में चोरों का कारनामा, रातों रात 10 बिजली के पोल चोरी कर ले गये

प्रेषित समय :15:43:17 PM / Fri, Feb 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर के अधारताल में बिजली कार्य के दौरान मिल्क स्कीम के पास से दस बिजली के पोल चोरी हो गए हैं. साईट इंजीनियर ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

अधारताल पुलिस ने बताया कि भानतलैया निवासी मुईस खान ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि केन्द्रीय शासन की परियोजना आर.डी.एस.एस. के तहत अग्रवाल पावर लिमिटेड भोपाल मे साइट इंजीनियर के पद पर है. वर्तमान में काम अधारताल में चल रहा है. काम लगने वाले विद्युत के 15 मीटर के 27 खम्बे मिल्क स्कीम के पास बन रहे स्कूल के सामने वाले ग्राउंड में रखे हुये थे. उसके द्वारा आज खम्बे चेक किये गये तो 10 खम्बे कीमत 4 लाख रुपये के गायब थे. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-