क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से थे पीडि़त

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से थे पीडि़त

प्रेषित समय :10:58:54 AM / Fri, Feb 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नोएडा. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता का शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर निधन हो गया. वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. उनका हालत बेहद खराब थी. लिवर कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था. उनको तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उन्होंने यहां अंतिम सांस ली. पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से घर लौट आए थे. उस समय वे टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल थे.

रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है. उनके पिता ने संघर्ष के दिनों में उनका हर कदम पर साथ दिया और क्रिकेट के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-