जबलपुर रेल मंडल के 15 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, डीआरएम ने दी शुभकामनाएं

जबलपुर रेल मंडल के 15 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, डीआरएम ने दी शुभकामनाएं

प्रेषित समय :19:18:34 PM / Fri, Feb 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल में आगामी 28 फरवरी को कुल 15 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में 27 फरवरी शुक्रवार को सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के द्वारा रेल सेवा से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज प्रदान किये गये.

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री राकेश कुमार, श्री बृजभूषण सिंह ठाकुर, श्री राधेश्याम सिंह, श्री अजय कुमार, श्री रामजी राम सहित सभी रेलकर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाएं दी गई. इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया गया.

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरूण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-