होमग्रोन स्किनकेयर ब्रांड फॉक्सटेल ने अपने नए कैंपेन ‘इटरनल ग्लो’ की घोषणा की है, जिसमें अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को ब्रांड फेस बनाया गया है। लंबे समय से सौम्यता और नैसर्गिक आभा की प्रतीक मानी जाने वाली सोनाली इस अभियान में उम्र, ट्रेंड और पारंपरिक सौंदर्य मानकों से परे चमक की नई परिभाषा पेश करती नजर आती हैं। वह ब्रांड के ग्लूटा-विट सी एडवांस्ड ब्राइटनिंग सीरम को प्रमोट करती दिखाई देंगी।
कैंपेन फिल्म का ट्रीटमेंट बेहद सादगीपूर्ण और अंतरंग है। कहानी पारंपरिक युवा-केंद्रित ब्यूटी नैरेटिव से अलग हटकर ‘ग्लो’ को आत्मविश्वास, निरंतरता और आंतरिक मजबूती से जोड़ती है। फिल्म की शुरुआत एक शांत, क्लिनिकल-व्हाइट सेटअप में होती है, जहां सोनाली को कॉस्मेटिक इंजेक्शन, आईवी ड्रिप, फिलर्स और ग्लूटाथायोन शॉट्स जैसे विकल्प ऑफर किए जाते हैं। वह इन सभी को शांत भाव से ठुकरा देती हैं, यह संदेश देते हुए कि वह अपने शरीर और त्वचा के लिए सोच-समझकर निर्णय लेती हैं।
इसके बाद कहानी विज्ञान-आधारित समाधान की ओर बढ़ती है और फॉक्सटेल का ग्लूटा-विट सी एडवांस्ड ब्राइटनिंग सीरम सामने आता है। ब्रांड के अनुसार, यह उत्पाद ग्लूटाथायोन और विटामिन सी से युक्त एंटीऑक्सीडेंट कॉम्प्लेक्स पर आधारित है, जो त्वचा को निखारने, टोन समान करने और कोमल लेकिन प्रभावी तरीके से चमक प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। साफ-सुथरे विजुअल्स और संवेदनात्मक शॉट्स के जरिए फिल्म एक मजबूत संदेश के साथ समाप्त होती है, जहां सोनाली रोशनी की ओर बढ़ती हैं और यह स्थापित करती हैं कि ‘इटरनल ग्लो’ के लिए अतिवादी उपायों की नहीं, सही विज्ञान की जरूरत है।
ब्रांड के लिए यह साझेदारी एक रणनीतिक बदलाव भी मानी जा रही है। सोनाली बेंद्रे को चुनकर फॉक्सटेल ने पारंपरिक, युवा चेहरों पर आधारित एंडोर्समेंट से आगे बढ़ते हुए उस पीढ़ी से जुड़ने का प्रयास किया है, जो वास्तविकता और आत्मस्वीकृति को महत्व देती है। यह कदम उन महिलाओं के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश है, जो सौंदर्य को सिर्फ बाहरी चमक नहीं बल्कि जीवन के अनुभव और आत्मबल से जोड़कर देखती हैं।
इस अभियान के जरिए फॉक्सटेल खुद को एक साइंस-फॉरवर्ड और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। ‘इटरनल ग्लो’ का संदेश आधुनिक भारतीय उपभोक्ता के लिए ग्लो की परिभाषा को फिर से गढ़ने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

