दमोह के इनामी बदमाश को जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस मामले में लम्बे समय से था फरार

दमोह के इनामी बदमाश को जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस मामले में लम्बे समय से था फरार

प्रेषित समय :15:28:05 PM / Sun, Mar 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी मनीष प्रधान को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 4000 रुपए का इनाम घोषित था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जबेरा जिला दमोह निवासी मनीष प्रधान पनागर थाने में वर्ष 2024 में दर्ज एनडीपीएसै एक्ट के एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी था. घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष प्रधान एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अन्य मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारी विपिन ताम्रकार के अनुसार आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से कानून की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था. फिलहाल मनीष प्रधान पुलिस रिमांड में है. पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों और उनके स्रोतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-