जबलपुर/कटनी. एमपी के कटनी स्थित ग्राम भगनवारा बड़वारा में पुलिस ने जबलपुर से शराब बेलने पहुंचे अवैध कारोबारी अतुल मेहरा को गिरफ़्तार किया है. अतुल ने यहां पर सड़क किनारे एक बाथरुम में भारी मात्रा में शराब स्टॉक करके रखी थी. जिसे होली के त्यौहार पर बेचने की तैयारी थी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली के त्यौहार के चलते अतुल पिता गिरानी मेहरा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुर्रो पिपरिया खितौला जबलपुर भारी मात्रा में शराब लेकर ग्राम भगनवारा बड़वारा कटनी शराब लेकर पहुंचा. उक्त शराब को अतुल ने सड़क किनारे एक मकान के पीछे बाथरुम में स्टॉक करके रखी थी.
वह उक्त शराब बेचने की तैयारी कर रहा था. इस दौरान खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्हे देख अतुल मेहरा ने दौड़ लगा दी. पुलिस ने पीछा करते हुए अतुल को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बाथरुम में शराब की पेटियां रखना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर उक्त शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है. बरामद की गई शराब की कीमत 75 हजार रुपए से ज्यादा बताई जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

