जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, चार दोस्त घायल

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, चार दोस्त घायल

प्रेषित समय :16:15:19 PM / Tue, Mar 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट रोड पर आज मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कार में निकले 4 दोस्त तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो जाने से पोल से टकराकर खाई में गिर गई. घटना में सभी चारों को चोटें पहुंची है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह चार दोस्त डुमना एयरपोर्ट मार्ग पर कार से सैर-सपाटा करने निकले. सुबह के समय खाली रोड देखकर वाहन चला रहे युवक ने स्पीड बढ़ा दी, लेकिन स्पीड अधिक होने से वह उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराकर सीधे नीचे  खाई में पलट गई. घटना के बाद कार से खुद ही चारों दोस्ते निकल कर सड़क पर पहुंचे, उन्हें चोटें पहुंची थी. बाद में वे उपचार के लिए अस्पताल गये. वहीं डुमना चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-